रामगंजमण्डी: रामगंजमंडी उपखण्ड में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ईदुल अजहा का पर्व
रामगंजमंडी उपखण्ड क्षेत्र में ईदुल अजहा (बकरीद) का त्योहार गुरुवार को आपसी भाईचारे और उत्साह के साथ मनाया गया। सुबह 7 बजे से ही मुस्लिम समुदाय के लोगों का ईदगाह पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। लोग नए वस्त्र पहनकर और इत्र लगाकर ईदगाह पहुंचे, जहां उत्साह और धार्मिक आस्था का माहौल देखने को मिला। सुबह 8 बजे सुकेत ईदगाह पर काजी वसीम अख्तर ने ईद की नमाज अदा कराई।