राजगढ़ कलेक्टर गिरीश कुमार मिश्रा के द्वारा शुक्रवार को दोपहर 3:00 बजे करीब उप स्वास्थ्य केंद्र खजुरिया का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान कलेक्टर ने डॉक्टर अभिषेक जैन से ओपीडी, स्टॉक रजिस्टर, ऑनलाइन दवा मांग दवाओं के बफर स्टॉक के बारे में जानकारी ली। इस दौरान रजिस्टर में प्रविष्टियां नहीं होने पर कलेक्टर ने नाराजगी व्यक्त भी की।