शाहजहांपुर: जनपद में 186 केंद्रों पर शुरू हुई गेहूं खरीद, एडीएम ने किसानों से की अपील- सूखा व 12% से कम नमी वाला अनाज ही लेकर आएं
शाहजहांपुर। जिले में गेहूं खरीद प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। एडीएम प्रशासन रजनीश मिश्रा ने बताया कि जनपद में कुल 186 क्रय केंद्र स्थापित किए गए हैं, जहां खरीद कार्य संचालित किया जा रहा है।उन्होंने जानकारी दी कि क्रय केंद्रों पर बैनर, नमी मापक यंत्र (मॉइस्चर मीटर) सहित सभी जरूरी उपकरण उपलब्ध करा दिए गए हैं।