झांसी: राजकीय संग्रहालय में समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा द्वारा पीडीए जन पंचायत कार्यक्रम का आयोजन हुआ
Jhansi, Jhansi | Feb 25, 2025 समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर अल्पसंख्यक सभा जिलाध्यक्ष सलीम खानजादा की अध्यक्षता में राजकीय संग्रहालय में पीडीए जन पंचायत कार्यक्रम का आयोजन मंगलवार समय करीब 3 बजे किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि दलित, पिछड़ा, अल्पसंख्यक महिलाएं और पीड़ित वर्ग के लोग इकट्ठा होकर के 2027 के चुनाव में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाएंगे।