इंदौर: आजाद नगर पुलिस ने चेकिंग के दौरान लाखों रुपये की ब्राउन शुगर के साथ दो तस्करों को पकड़ा
Indore, Indore | Dec 4, 2024 इन आरोपियों की गिरफ्तारी के संबंध में जोन वन के डीसीपी विनोद कुमार मीणा ने बताया कि पुलिस ने नेमावर ब्रिज के पास वाहन चेकिंग के दौरान बिना नंबर की बुलेट पर सवार दो संदिग्ध युवकों को रोका।जहां दोनों से पूछताछ और तलाशी के दौरान इनके पास से 41.46 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई है।आरोपियों की पहचान तुषार और अमन के रूप में हुई है।