बागीदौरा: वीरोदय तीर्थ क्षेत्र में चातुर्मास की तैयारी को लेकर आयोजित की गई बैठक
बड़ोदिया के वीरोदय तीर्थ क्षेत्र पर वर्ष 2026 में मुनि पुंगव श्री सुधा सागर जी महाराज के भव्य चातुर्मास आयोजन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में वीरोदय तीर्थ कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक आज मंगलवार दोपहर 4बजे आयोजित की गई, जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि पूरे वागड़ क्षेत्र की ओर से सामूहिक रूप से श्रीफल भेंट कर गुरुदेव को चातुर्मास हेतु आमं