विजयनगर: बिजयनगर रीको औद्योगिक क्षेत्र में खल काकड़ा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों रुपये के नुकसान की संभावना
बिजयनगर में रीको औद्योगिक क्षेत्र में खल काकड़ा फैक्ट्री में बुधवार सुबह 4 बजे भीषण आग लग गई,फैक्ट्री मालिक को लाखों रूपये के नुकसान होने की आशंका जताई।आग की सूचना पर पालिका दकमल कर्मी व स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचे और दमकल कर्मी ने समय रहते आग पर काबू पाया।और पुलिस ने घटना की जानकारी ली।आग लगने का स्पष्ट कारण फिलहाल सामने नहीं आया है।