पुनासा: ब्रजराज पुरी महाराज की संदिग्ध मौत पर हिंदू महासभा ने कलेक्टर को दिया आवेदन, निष्पक्ष जांच की मांग
तीर्थनगरी के चंद्र बिंदू क्षेत्र में रहने वाले तथा उदासीन अखाड़ा से जुड़े संत बृजराज पुरी महाराज की संदिग्ध मौत का मामला गहराता जा रहा है। उदासीन अखाड़ा खाचरौद के संत ओंकारदास उदासीन द्वारा के संत की हत्या की आशंका को लेकर टीआई को दिए आवेदन के साथ संत के भतीजे द्वारा भी आवेदन देने बाद भी पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है।