सतना। जिला अस्पताल के वार्ड नंबर-2 में स्ट्रेचर को लेकर हुए विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। आरोप है कि तीन युवकों ने मरीज से मिलने आई एक महिला और उसके पति के साथ अभद्रता करते हुए मारपीट की। घटना के बाद अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।अस्पताल मे घटित इस घटना को चलते अस्पताल की व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।