रीठी: पटौहा की पुलिया के पास सड़क हादसा: ओमनी वैन की टक्कर से ऑटो पलटा, 4 घायल अस्पताल रेफर
Rithi, Katni | Apr 23, 2026 कटनी जिले के रीठी थाना क्षेत्र के पटौहा के पास कल बुधवार की रात करीब 1 बजे सड़क हादसे में चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। मामला कटनी जिले के रीठी थाना क्षेत्र के पटौहा पुलिया के पास का है, जहां एक तेज रफ्तार ओमनी वैन ने ऑटो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया।