रामपुर: कलेक्ट्रेट में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन
Rampur, Rampur | Sep 23, 2024 सोमवार को कांग्रेस पिछड़ा वर्ग के ज़िला अध्यक्ष दामोदर सिँह गंगवार के नेतृत्व मे कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं ने बीजेपी और उसके सहयोगी दलों के नेताओं द्वारा राहुल गांधी के खिलाफ भड़काऊ और उकसाने वाले बयान देने का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। और राष्ट्रपति के नाम सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा।