बिहार: सदर अस्पताल से कालाजार खोजी अभियान के तहत जागरूकता रथ निकाला जा रहा है
Bihar, Nalanda | Nov 20, 2024 कालाजार खोजी अभियान के तहत सदर अस्पताल से जागरूकता के लिए प्रचार वाहन बुधवार की सुबह 10:00 बजे निकल गई। इस प्रचार वाहन के माध्यम से अलग-अलग क्षेत्र में जाकर लोगों को कालाजार रोगी की पहचान के बारे में जानकारी देगी। इसको लेकर आशा दीदी आपके द्वार कार्यक्रम भी चलाया जा रहा है। जिसमें आशा अपने इलाके में घर-घर जाकर वैसे लोगों की पहचान करेगी ।