भिंड नगर: जिले में मूसलाधार बारिश होने के चलते लोगों को उमस भरी भीषण गर्मी से मिली राहत,किसानों की फसल को हुआ फायदा
भिंड जिले में आज रविवार के रोज दोपहर 3बजे अचानक मौसम ने करवट ली और तेज गरज एवं बिजली की चमक के साथ मूसलाधार बारिश शुरू हो गई।बारिश के चलते लोगों को पिछले कई दिनों से पड़ रही उमस भरी भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिली।आसमान में काले बादल छा गए और तेज हवाओं के बीच हुई जोरदार बारिश से पूरे शहर का मौसम सुहावना हो गया।पिछले दो दिनों से हल्की बारिश के कारण उमस बढ़ गई थी