नावकोठी: एफएलएन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर नावकोठी बीआरसी में हेड मास्टर का प्रशिक्षण।
नावकोठी में विभिन्न विद्यालय के हेड मास्टर का एफएलएन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें भाषा और गणित के शिक्षकों को प्रभावित तरीके से वर्ग 4 से 6 तक के बच्चों को संख्या ज्ञान और भाषा ज्ञान की समझ विकसित करने के लिए प्रशिक्षण दिया गया।