हाजीपुर: हाजीपुर में बदला मौसम का मिजाज, तेज हवाओं और वर्षा से गर्मी से मिली राहत
वैशाली जिले में गुरुवार सुबह मौसम ने अचानक करवट ले ली। कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों को तेज हवाओं और वर्षा ने बड़ी राहत दी। सुबह करीब 7 बजे आसमान में घने बादल छा गए और लगभग 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने लगीं। इसके बाद झमाझम बारिश जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है।