लोदना क्षेत्र के एंटी एसटी जीनागोरा विभागीय परियोजना का रास्ता काटे जाने के बाद गुरुवार को आउटसोर्सिंग प्रबंधन और कर्मियों व अधिकारियों के साथ मारपीट की घटना हुई। इसके बाद शुक्रवार को भी तनाव का माहौल बना रहा। लोदना क्षेत्रीय कार्यालय में महाप्रबंधक के साथ संयुक्त मोर्चा की वार्ता हंगामे के बीच विफल हो गई।