पिछोर: पिछोर जनपद पंचायत में सदस्यों की बैठक अध्यक्ष पति और सीईओ ने मिलकर निरस्त की
पिछोर के जनपद पंचायत में आज बुधवार को दोपहर 1:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार जनपद सदस्यों की मीटिंग रखी गई थी कुछ जनपद सदस्य समय से थोड़ा लेट हुए और इसी के दौरान जनपद अध्यक्ष पति और सीईओ ने सांठ गांठ कर मीटिंग निरस्त कर दी। उपस्थित सदस्यों ने विरोध प्रकट किया और कहा है कि यदि ऐसी ही मनमानी जारी रही तो जल्द ही जनपद की तालाबंदी की जाएगी।