टोंक: हाजिरी नहीं लगी तो नरेगा श्रमिकों ने घंटाघर चौराहे पर दिया धरना
चतुर्भुज तालाब पर रविवार को हुए श्रमदान कार्यक्रम में शामिल हुईं नरेगा महिला श्रमिकों ने हाजिरी नहीं लगने पर रविवार दोपहर 12:00 बजे नाराजगी जताई। गुस्से में आकर उन्होंने घंटाघर चौराहे पर धरना दिया। इससे कुछ देर के लिए जाम लग गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। समझाइश के बाद करीब 15-20 मिनट में महिलाएं धरने से उठीं।