मेदिनीनगर (डालटनगंज): खेत में लकड़ी हटा रही महिला को जहरीले सांप ने डंसा, विश्रामपुर में हुई घटना-एमएमसीएच में भर्ती
पलामू जिले के विश्रामपुर में सोमवार को खेत में लकड़ी हटाने के क्रम में एक महिला को जहरीले सांप ने डंस लिया। उसे गंभीर हालत में इलाज के लिए विश्रामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया। महिला का यहां इलाज चल रहा है। उसकी हालत में सुधार हो रहा है।