गोला: सरयू नदी की कटान रोकने के लिए ड्रेजिंग योजना पर फिर शुरू हुई कवायद, ज्ञानकोल-बगहा तटबंध पर बनेगा खड़ंजा मार्ग
Gola, Gorakhpur | Jun 11, 2026 चिल्लूपार क्षेत्र में सरयू नदी की कटान से प्रभावित गांवों को राहत देने के लिए प्रशासन ने मूसाडोही, बगहा देवार से संगम नोज तक ड्रेजिंग योजना पर काम शुरू कर दिया है। हाल ही में जिलाधिकारी ने विधायक राजेश त्रिपाठी और सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ कटान प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया।