पानीपत: इसराना में ट्रक ने ट्रैक्टर को मारी टक्कर, किसान ने कूदकर बचाई जान, सड़क पर गिरने से गंभीर घायल, ड्राइवर फरार
पानीपत के मतलौड़ा थाना क्षेत्र में इसराना फ्लाईओवर के पास एक ट्रक ने ट्रैक्टर को पीछे से मारी टक्कर दी, इस हादसे में ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से घायल हुआ। घायल को पानीपत के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है।