चूरू: कोतवाली थाने में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष ने नगर परिषद सभापति पायल सैनी के खिलाफ दर्ज करवाया मुकदमा
Churu, Churu | Oct 29, 2024 चूरू के भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष अजीत मेघवाल ने चूरू नगरपरिषद सभापति पायल सैनी के खिलाफ कोतवाली थाना में मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मुकदमा दर्ज होने के बाद नगर परिषद सभापति पायल सैनी ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे भाजपा की ओछी राजनीति कहा है।