चूरू: गांव सारसर के खेत में ऊंट ने किसान पर किया हमला, गंभीर हालत में परिजनों ने पहुंचाया अस्पताल
Churu, Churu | Oct 28, 2024 चूरू जिले के गांव सारसर के खेत में सोमवार को उंट ने किसान पर हमला कर गम्भीर घायल कर दिया। घायल किसान को चूरू के राजकीय भरतिया जिला अस्पताल के आपातकालीन वार्ड लाया गया। कृषि कार्य के दौरान उंट को खोलने गये किसान की गर्दन को उंट ने अपने दांतो से पकड़कर उपर उठा लिया। जिससे 35 वर्षीय उंट मालिक के गले पर गंभीर जख्म हो गये।