राठ: राठ क्षेत्र के बड़ा गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में करंट की चपेट में आने से 46 वर्षीय व्यक्ति की हुई मौत
Rath, Hamirpur | Jun 20, 2026 राठ कोतवाली क्षेत्र के बड़ा गांव में संदिग्ध परिस्थितियों के चलते आज शनिवार को अपने घर में घरेलू कार्य करने के दौरान करंट की चपेट में आने से 46 वर्षीय एक व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी लगते ही मृतक व्यक्ति के परिवार में कोहराम मच गया।