सीसवाली कस्बे में चाइनीज मांझे के अवैध भंडारण एवं बिक्री के खिलाफ नगर पालिका द्वारा सख्त कार्रवाई की गई। नगर पालिका टीम ने बाजार क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान कई दुकानों से प्रतिबंधित चाइनीज मांझा जब्त किया। अधिकारियों ने दुकानदारों को स्पष्ट हिदायत दी कि चाइनीज मांझे का निर्माण, भंडारण व विक्रय पूर्णतः प्रतिबंधित है।