उंटारी रोड: उंटारी रोड में आंगनबाड़ी सहायिका चयन को लेकर करकटा में हंगामा, छह घंटे तक ग्रामीणों के घेरे में रहीं प्रभारी सीडीपीओ
ऊंटारी रोड प्रखंड के करकटा गांव में आंगनबाड़ी सहायिका चयन के लिए शुक्रवार को आयोजित ग्राम सभा विवादों में घिर गई। चयन प्रक्रिया कराने पहुंचीं नावा बाजार की बीडीओ सह विश्रामपुर की प्रभारी सीडीपीओ को नाराज ग्रामीणों ने करीब छह घंटे तक अपने घेरे में रखा। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को हस्तक्षेप करना पड़ा।