दुर्ग: दुर्ग रेलवे स्टेशन पर दर्दनाक हादसा, मालगाड़ी की चपेट में आने से रेलवे कर्मी की हुई मौत
दुर्ग रेलवे स्टेशन पर दर्दनाक हादसा: मालगाड़ी की चपेट में आने से रेलवे कर्मी की मौत,दरअसल रविवार दोपहर 2 बजे मिली जानकारी के अनुसार रेलवे कर्मी अजय कुमार अपनी पहली शिफ्ट की ड्यूटी पर थे। स्टेशन पर एक मालगाड़ी खड़ी थी, जिसे पार करने के लिए वे नीचे से गुजरने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान मालगाड़ी अचानक चल पड़ी, जिससे अजय कुमार पहियों की चपेट में आ गए।