हाथरस: पत्थरवाली रोड इगलास अड्डा से एक ई-रिक्शा हुआ चोरी, पीड़ित ई-रिक्शा मालिक ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस से की शिकायत, जांच शुरू
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के पत्थरवाली रोड इगलास अड्डा से एक ई-रिक्शा चोरी हो गया। पीड़ित ई-रिक्शा मलिक ने कोतवाली हाथरस गेट पहुंचकर पुलिस से शिकायत की है। पीड़ित ई-रिक्शा मलिक ने बताया कि घर के बाहर ई-रिक्शा चार्जिंग पर लगा हुआ था, जब सुबह उठकर देखा तो ई-रिक्शा चोरी हो गया था। डायल 112 पुलिस को भी सूचना दी गई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।