हाथरस: जिला अस्पताल चौकी प्रभारी अवधेश कुमार ने जिला अस्पताल परिसर में खड़ी बिना लॉक की आधा दर्जन बाइकों का किया चालान
हाथरस गेट थाना क्षेत्र के जिला अस्पताल चौकी प्रभारी अवधेश कुमार ने जिला अस्पताल परिसर में वाहन चोरी की बढ़ती हुई घटनाओं को देखते हुए बिना लॉक की खड़ी हुई बाइकों को अपनी हिरासत में लेकर आधा दर्जन बाइकों का 34 पुलिस एक्ट के तहत चालान कर दिया है! इसी क्रम में वाहन स्वामियों को हिदायत देकर अपनी-अपनी बाइकों में लॉक लगाने की भी सलाह दी है!