भादरा-नोहर क्षेत्र में नहरों के मोघों की दुरुस्ती को लेकर जल संसाधन विभाग की कार्रवाई का किसानों ने विरोध किया। क्षमता से अधिक पानी लेने वाले 28 मोघों पर कार्रवाई के लिए छह टीमें पुलिस जाब्ते के साथ पहुंचीं। टेल किसानों को पानी पहुंचाने के उद्देश्य से विभाग ने इसे जरूरी कदम बताया, लेकिन कई स्थानों पर विरोध से कार्य बाधित रहा।