बेलदौर: ठठ्ठा बासा में आग लगने से चार घर जलकर राख, ग्रामीणों के सहयोग से आग पर पाया गया काबू
बेलदौर थाना क्षेत्र के बलैठा पंचायत के वार्ड नंबर पांच ठठ्ठा बासा में सोमवार को दिन के तीन बजे आग लगने से चार घर जलकर राख हो गया। आस-पास के लोगों के सहयोग से आग पर काबू पा लिया गया, जिससे यह विकराल रूप धारण नहीं कर पाया। जानकारी के मुताबिक स्थानीय निवासी मोहम्मद फारूख के घर से आग की लपट उठी एवं देखते ही देखते आस-पास के जूही खातून, मोहम्मद असलम एवं मोहम्मद सत