सिमडेगा के राम जानकी मंदिर परिसर में मंगलवार की शाम 7:00 बजे सामूहिक सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया ।मकर संक्रांति के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पंडित गोपाल शर्मा द्वारा पूजन कराया गया जबकि यजमान के रूप में नवरत्न अग्रवाल विधिवत पूजन किया। सुंदरकांड पाठ में श्री वासुदेव गौतम के द्वारा संपन्न कराया गया इस मौके पर हवन के पश्चात प्रसाद वितरण किया गया।