ओबरा प्रखंड के विभिन्न भागों में मंगलवार को विद्युत आपूर्ति घंटों बाधित रहेगी । सोमवार की शाम पांच बजे कनीय विद्युत अभियंता मिहिर कुमार उपाध्याय द्वारा बताया गया कि ओबरा विद्युत उपकेंद्र से नए 11000 फीडर के निर्माण के कारण मंगलवार को दिन में 11 बजे पूर्वाह्न से 4 बजे अपराह्न तक ओबरा बाजार एवं अन्य ग्रामीण भागों में विद्युत की आपूर्ति बंद रहेगी ।