नोखा: नोखा में गौ भक्तों ने किया प्रदर्शन, गाय को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग
Nokha, Bikaner | Apr 27, 2026 नोखा उपखंड मुख्यालय पर सोमवार को गौ भक्तों ने गाय को राष्ट्रमाता घोषित करने और देशभर में गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। लाहौटी चौक स्थित वीर हनुमान मंदिर में संत प्रहलाद दास जी महाराज के सानिध्य में बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए। इसके बाद सैकड़ों लोग जुलूस के रूप में नारेबाजी करते हुए उपखंड कार्यालय पहुंचे और प्रदर्शन किया।