रुदावल थाना क्षेत्र में एक बड़ा हादसा होने से टल गया, जब गांव गुर्जर-बलाई के पास अचानक एक हाइवा ट्रक में शॉर्ट सर्किट के चलते आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरा ट्रक धू-धू कर जलने लगा। घटना से आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक सड़क मार्ग से गुजर रहा था, तभी इंजन के पास से धुआं उठता दिखाई दिया।