कोंडागांव: धान खरीदी प्रक्रिया हुई आसान, अब तुहर टोकन 24×7 उपलब्ध, कोंडागांव जिले के किसानों को मिलेगी बड़ी राहत
राज्य सरकार ने किसानों की सुविधा के लिए तूहर टोकन ऐप को 24×7 कर दिया है। अब धान विक्रय हेतु टोकन लेने में समय की कोई बाध्यता नहीं होगी और किसान दिन-रात कभी भी टोकन बुक कर सकेंगे। किसान 13 जनवरी तक अगले 20 दिनों के लिए टोकन ले सकते हैं। वहीं 2 एकड़ एवं 2 एकड़ से कम रकबा वाले किसान 31 जनवरी तक टोकन प्राप्त कर सकेंगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर ...