छतरपुर नगर: जिला अस्पताल में खड़ी 108 एंबुलेंस में लगी आग, गार्ड की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
जिला अस्पताल छतरपुर परिसर में देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई जब वहां खड़ी 108 एंबुलेंस में अचानक आग लग गई। आग लगने की घटना से अस्पताल स्टाफ और आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप की स्थिति बन गई।बताया जा रहा है कि मौके पर मौजूद गार्ड ने तुरंत सतर्कता दिखाते हुए आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू की।घटना का वीडियो भी आज 05 अप्रैल सुबह करीब 9:30 बजे सोशल मीडिया वायरल है।