परसिया: महादेवपुरी कोयला खदान के पास ब्रेक पर लहुलुहान पडा था युवक,राहवीर ओमकार ने अस्पताल पहुंचाकर बचाई जान
परासिया उमरेठ मार्ग पर महादेवपुरी कोयला खदान के समीप सडक पर स्पीड ब्रेकर के पास युवक लहुलुहान अवस्था में पडा था। घटना रविवार और सोमवार की दरमियान रात साढे बारह बजे के आसपास की है। समीप से गुजर रहे खिरसाडोह निवासी ओमकार ने इसे देखा और आटो से अस्पताल पहंुचाया। राहवीर ओमकार के कारण युवक को समय पर उपचार मिल सका।