लाडपुरा: पानी पीने जा रहा 21 साल का टोल कर्मी बजरी के ट्रोले के कुचले जाने से हुआ घायल, पैर पर चढ़ा था टायर, वीडियो आया सामने
Ladpura, Kota | May 26, 2026 कोटा के कनवास थाना क्षेत्र में 23 मई को टोल पर हुए हादसे की तस्वीर सामने आई है। टोल कर्मी पानी पीने रोड़ क्रॉस करके टोल की दूसरी तरफ गया। डिवाइडर के कोने पर चढ़ा था। उसी समय वहां से बजरी से भरा ट्रोला गुजरा। टोल कर्मी सड़क पर गिर गया और ट्रोले के टायर के नीचे आ गया। हादसे के समय टोल पर मौजूद एक युवक के मोबाइल में सारी घटना रिकॉर्ड हो गई