कुडू: कुडू प्रखंड में गैस संकट गहराया, कोयला-लकड़ी के सहारे होटल-मिठाई की दुकानें, कारोबार प्रभावित
Kuru, Lohardaga | Apr 18, 2026 लोहरदगा जिले के कुडू प्रखंड क्षेत्र में इन दिनों कमर्शियल गैस सिलेंडर की भारी किल्लत देखने को मिल रही है, जिससे होटल, रेस्टोरेंट और मिठाई दुकानदारों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। शनिवार अपराह्न करीब 3 बजे प्रखंड के विभिन्न इलाकों में स्थिति का जायजा लेने पर स्पष्ट हुआ कि नियमित आपूर्ति बाधित होने के कारण व्यवसाय पूरी तरह प्रभावित हो रहा है।