औरैया: बारिश में डूबा गायत्री नगर: गंदे पानी के बीच से दीवार पर चढ़कर स्कूल पहुंच रहे बच्चे, वीडियो हुआ वायरल
बारिश शुरू होते ही नगर पालिका क्षेत्र के सत्तेश्वर पश्चिमी वार्ड स्थित गायत्री नगर की बदहाल तस्वीर सामने आ गई है। जलभराव और कीचड़ के कारण करीब एक हजार की आबादी रोजाना परेशानी झेल रही है। सबसे अधिक दिक्कत स्कूली बच्चों को हो रही है, जिन्हें भारी बस्ता लेकर गंदे पानी से होकर मुख्य मार्ग तक पहुंचना पड़ रहा है। कई स्थानों पर पानी भर जाने के कारण बच्चे प्लॉट के क