शिवपुरी जिले में गुप्त नवरात्रि के पावन पर्व पर झांसी रोड स्थित प्राचीन माँ काली के दरबार में काली माता जागरण परिवार द्वारा 25 जनवरी को 31वां वार्षिक महोत्सव भव्य रूप से मनाया जाएगा। इस अवसर पर विशाल चुनरी यात्रा, माता रानी की झांकी, भारत माता की झांकी, रात्रि जागरण, फूल बंगला, छप्पन भोग एवं माता रानी का खजाना वितरण जैसे धार्मिक आयोजन होंगे।