खगड़िया: खगड़िया में कचरे में मिला महात्मा गांधी की तस्वीर वाला झंडा, जन सुराज पर आरोप; पुलिस ने शुरू की जांच
खगड़िया शहर में बुधवार सुबह महात्मा गांधी की तस्वीर वाले कथित जन सुराज के झंडे कचरे में मिलने से राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया। जेएनकेटी विद्यालय मैदान के समीप झंडे मिलने के बाद लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के जिलाध्यक्ष मनीष कुमार सिंह ने बुधवार सुबह 11:00 बजे को बताया कि नगर थाना में लिखित शिकायत देकर मामले की जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।