बिसौली कोतवाली क्षेत्र के धुबिया तालाब से मदनजुड़ी रोड पर स्थित खेतिहार इलाके में चोरों ने बेखौफ होकर दो ट्यूबेलों को निशाना बनाया। चोरों ने ट्यूबेल की दीवार काटकर अंदर रखा बैटरी समेत हजारों रुपये का कीमत का सामान चोरी कर लिया। सोमवार सुबह 8 बजे करीब जब किसान ट्यूबेल पर पहुंचे तो दीवार कटी देख उनके होश उड़ गए। पुलिस जांच में जुटी।