घैलाढ़: घैलाढ़ ओपी परिसर में आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने को लेकर जनप्रतिनिधि और व्यापारियों के साथ BDO व CO ने की बैठक
घैलाढ़ ओपी क्षेत्र में आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने को लेकर ओपी परिसर में दुकानदार, व्यापारी तथा सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बीडीओ अशोक कुमार, सीओ बन्दना कुमारी, ओपी अध्यक्ष अवधेश प्रसाद ने बैठक कर बिचार विमर्श किया. ओपी अध्यक्ष अवधेश प्रसाद ने कहा कि बैठक रखने का मुख्य उद्देश्य है कि बाजार में हो रहे आपराधिक घटना पर अंकुश लगाना है.