रसूलाबाद: सुनारन बगिया के समीप बोलेरो की टक्कर से घायल बाइक सवार को सीएचसी में उपचार के बाद जिला अस्पताल किया गया रेफर
रसूलाबाद क्षेत्र के असालतगंज मेघन गांव निवासी मोहम्मद इरशाद रसूलाबाद से बाइक द्वारा अपने घर जा रहा था रसूलाबाद बिल्हौर मार्ग स्थित सुनारन बगिया के समीप एक तेज रफ्तार बोलेरो ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी जिसमे वह गंभीर रूप से घायल हो गया स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से पायलट अर्जुन सिंह व एम टी दिनेश कुमार की मदद से उसे सीएचसी रसूलाबाद लाया गया