कटिहार: कटिहार रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत ट्रेन से रेल पुलिस ने 162 किलो गांजा बरामद किया, तस्कर भागने में सफल रहे
सोमवार की शाम 4 रेल डीएसपी ए के अकेला ने प्रेस वार्ता कर गांजा बरामदगी के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि विधानसभा चुनाव को लेकर रेल पुलिस की ओर से विशेष जांच अभियान हर ट्रेन में चलाई जा रही है। इसी दौरान जब बंदे भारत कटिहार पहुंची तो रेल पुलिस के द्वारा जांच अभियान चलाया गया। जहां लावारिस अवस्था में रखा 8 पिट्टू बैग और दो ट्रॉली बैग मिला।