गुनौर: खेत में लगी आग, विधायक पहुंचे मदद के लिए, पीड़ित किसान को दिलाया भरोसा
Gunnor, Panna | Apr 2, 2026 तहसील देवेन्द्रनगर अंतर्गत ग्राम सुन्दरा निवासी किसान दयाराम साहू की फसल में आग लगने की सूचना मिलते ही गुनौर विधायक डॉ. राजेश वर्मा तत्काल मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली और नुकसान का जायजा लिया।