गाज़ियाबाद: यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती की परीक्षा के लिए गाजियाबाद में बनाए गए 20 केंद्र, सुरक्षा के लिए किए गए खास इंतजाम
गाजियाबाद में 20 केंद्रों पर यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा आज यानी शुक्रवार को है। पूर्व में पेपर लीक की घटनाओं को देखते हुए इस बार सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। शहर के ज्यादातर जनसेवा केंद्रों व फोटो शॉप की दुकानों को बंद करा दिया गया है। ये दुकानें अगले चार दिन तक बंद रहेंगी। सुबह से पुलिस, एलआईयू, इंटेलिजेंस और एसटीएफ अलर्ट मोड पर है।