पनागर: फरार दो भाइयों पर लगा हत्या के प्रयास का आरोप, पनागर पुलिस ने दबोचा, धारदार हथियार जब्त
पनागर थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां मारपीट, गाली-गलौज और जानलेवा हमले के फ़रार आरोपी दो सगे भाइयों को पनागर पुलिस ने मंगलवार बुधवार की मध्यरात्रि 12.30 बजे दबिश देते हुए गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के नाम विष्णु कोल और अभिषेक कोल हैं, जो ग्राम डुंगरिया के निवासी हैं। पुलिस के अनुसार, इन दोनों भाइयों पर हत्या के प्रयास जैसी गंभी